फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police recovered Kidnapping Girl From Kolkata Statement In Court Today

फतेहाबाद किशोरी अपहरण प्रकरण: पुलिस पूछताछ में किशोरी ने दिया हैरान करने वाला बयान, आज अदालत में दर्ज होंगे बयान

Tue, 01 Feb 2022 08:26 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 01 Feb 2022 08:26 AM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि शमसाबाद मार्ग तिराहे के पास से किशोरी को बस से उतरते हुए बरामद कर लिया गया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। परिजनों ने उसे नाबालिग बताया है। इस पर उम्र का मेडिकल भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
Police recovered Kidnapping Girl From Kolkata Statement In Court Today
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से अगवा किशोरी 68 दिन बाद बरामद हो गई। पुलिस को वो शमसाबाद मार्ग तिराहे से बस से उतरते हुए मिली थी। अब पुलिस उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी। किशोरी ने पुलिस की पूछताछ में अपहरण का आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन


थाना फतेहाबाद क्षेत्र निवासी 17 साल की किशोरी 24 नवंबर 2021 को लापता हो गई थी। परिजनों का कहना था कि वह एक क्लीनिक पर गई थी। इसके बाद से लौटी नहीं थी। उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि थाना ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले का युवक बेटी को बहलाफुसलाकर अगवा कर ले गया है। उसने बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। इस पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी की तलाश की। आरोपी युवक की लोकेशन कोलकाता की आई। परिजनों ने बेटी को बेचे जाने की आशंका जाहिर की। आरोपी युवक के घर पर ताला लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया। एक टीम 13 जनवरी को कोलकाता गई। संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन किशोरी नहीं मिल सकी। एक सप्ताह बाद टीम वापस आ गई। रविवार को किशोरी अपनी रिश्तेदार युवती के साथ वापस आई थी। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि शमसाबाद मार्ग तिराहे के पास से किशोरी को बस से उतरते हुए बरामद कर लिया गया। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। परिजनों ने उसे नाबालिग बताया है। इस पर उम्र का मेडिकल भी कराया जाएगा। बयानों के अवलोकन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
परिजनों ने बताया कि बेटी को खोजने में वह खुद भी लगे हुए थे। जगह-जगह भटक रहे थे। हर संभावित स्थान पर जाते थे। इस कारण कुछ लोगों से कर्ज लेना पड़ा। अब उन्हें तकरीबन ढाई लाख रुपये चुकाने हैं।
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने खुद ही युवक के साथ जाने की बात कही है। यह भी बताया कि वह नाबालिग नहीं है। बालिग हो चुकी है। मगर, परिजन उसके नाबालिग होने का ही दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed