फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police reached on the information of installing Shivling on the common road

आगरा: आम रास्ते पर शिवलिंग लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun, 12 Feb 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police reached on the information of installing Shivling on the common road
मैनपुरी।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर में शनिवार की शाम आम रास्ते पर शिवलिंग रखे जाने को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष से बात करने के बाद विवाद का निस्तारण कराया गया।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गूजरपुर में पहले कभी एक रास्ता को कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिया गया था। गांव निवासी सुधीर के घर के लिए कोई रास्ता नहीं था। दो साल पहले उसे पट्टा मिल गया तो उसने रास्ता बनवाया। इस दौरान रास्ते में लगे शिवलिंग को वहां से हटा दिया। उसने ग्रामीणों से कहा कि जब रास्ता बन जाएगा तो शिवलिंग को किनारे पर लगा देगा। लेकिन दो साल बीतने के बाद भी शिवलिंग वहां नहीं लगाया गया। इस बीच शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने शिवलिंग को सड़क किनारे लगा दिया। इसी बात को लेकर सुधीर पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष आदित्य खोखर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्ष की बातें सुनी और फिर शिवलिंग को ग्राम सभा की जगह पर सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed