फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided the residence of SP leader in etah

एटा: सपा के पूर्व विधायक और उनके भाई की तलाश में पुलिस ने मारा छापा, घर पर नहीं मिले दोनों आरोपी

Sun, 24 Apr 2022 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 05:30 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने दोनों सपा नेताओं की तलाश में रविवार को उनके आवास पर छापा मारा। 

विज्ञापन
Police raided the residence of SP leader in etah
सपा नेता के घर पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव एवं उनके भाई सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के प्रेमनगर स्थित आवास पर रविवार दोपहर को पुलिस ने छापा मारा। यहां आरोपी सपा नेता नहीं मिले। उनके परिजनों से पूछताछ कर पुलिस अफसर लौट आए। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। 

विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के विरुद्ध 18 अप्रैल को कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पूर्व विधायक को गैंग लीडर और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरोह का सक्रिय सदस्य दिखाया गया है। 

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद से गायब हैं सपा नेता

सपा नेताओं पर आरोप है कि ये लोग गिरोह संचालित कर भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी और निजी जमीनों पर कब्जा करते हैं। जिससे जनता में भय व्याप्त है। कोई इनके विरुद्ध मुकदमा लिखाने और गवाही देने की हिम्मत नहीं करता है। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों ही सपा नेता भूमिगत बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आवास पर नहीं मिले सपा नेता, बैरंग लौटी पुलिस 

रविवार को शहर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रेमनगर स्थित आवास पर दबिश दी गई। सीओ सिटी कालू सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, बागवाला और महिला थाना का पुलिस बल उनके आवास पर पहुंचा। जहां छानबीन की गई, जो परिजन मिले उनसे पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों के बारे में पूछताछ की। हालांकि कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद पुलिस लौट आई।

सीओ सिटी कालू सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नामजद आरोपियों के तलाश में दबिश दी गई थी। वहां आरोपी नहीं मिले। परिजन से पूछताछ की गई। अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed