फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police raided the hotel and caught men with girls in firozabad

Firozabad: शिकोहाबाद में पुलिस ने होटल पर मारा छापा, कमरों में मिले चार युवक और चार युवतियां

Thu, 28 Jul 2022 10:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Jul 2022 10:10 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने होटल में अनैतिक काम होने की शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने छापा मारकर होटल से चार युवक और चार युवतियों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
Police raided the hotel and caught men with girls in firozabad
इसी होटल पर पुलिस ने मारा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सर्विस रोड स्थित एक होटल में सीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। होटल के कमरों में चार युवक और चार युवतियां मिलीं। पुलिस युवक-युवतियों को लेकर थाने आई, जहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर बृहस्पतिवार को सीओ कमलेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने होटल पर छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से होटल में खलबली मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल से चार युवतियां, एक महिला और चार युवकों को पकड़ लिया। पुलिस उनको लेकर थाना आई और पूछताछ की।  
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि पूछताछ के बाद युवक-युवतियों को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया है। सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि  युवक-युवतियां बालिग थे। पूछताछ के बाद हिदायत देते हुए उन्हें छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने होटल में अनैतिक काम होने की सूचना पुलिस को दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed