{"_id":"5ebd37068e20d44a614243f0","slug":"police-raid-in-house-minor-girl-found-in-bed-box","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस का छापा, घर में बेड बॉक्स से बरामद हुई किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस का छापा, घर में बेड बॉक्स से बरामद हुई किशोरी
Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
सार
पुलिस ने घर के मालिक को भी हिरासत में लिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक घर में छापा मारकर बेड बॉक्स में छिपा कर रखी गई किशोरी को बरामद किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने यहां देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने घर के मालिक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है छापे के दौरान पुलिस ने पहले पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सूचना देने वाले को फटकार लगाई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और फिर से मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान बेड बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर एक किशोरी मिली। पुलिस की ओर से किशोरी से पूछताछ की गई तो वह अपना नाम पता बदल-बदल कर बताती रही।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर
विज्ञापन
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने खुद को सकीट क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया। किशोरी ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और मां गांव में ही रहती है।

Trending Videos
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि ग्रामीणों की सूचना पर घर में मारे गए छापे के दौरान किशोरी बेड के बॉक्स से बरामद हुई है। आरोपी मकान मालिक उसे अपनी भांजी बता रहा है। किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। उनसे बात करने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। ग्रामीण देह व्यापार चलाने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।