फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Raid In House Minor Girl Found In Bed Box

देह व्यापार की शिकायत पर पुलिस का छापा, घर में बेड बॉक्स से बरामद हुई किशोरी

Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 15 May 2020 12:33 AM IST
सार

पुलिस ने घर के मालिक को भी हिरासत में लिया

विज्ञापन
Police Raid In House Minor Girl Found In Bed Box
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जनपद के अलीगंज क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक घर में छापा मारकर बेड बॉक्स में छिपा कर रखी गई किशोरी को बरामद किया है। स्थानीय ग्रामीणों ने यहां देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने घर के मालिक को भी हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
बताया गया है छापे के दौरान पुलिस ने पहले पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने सूचना देने वाले को फटकार लगाई। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए और फिर से मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान बेड बॉक्स खोला गया तो उसके अंदर एक किशोरी मिली। पुलिस की ओर से किशोरी से पूछताछ की गई तो वह अपना नाम पता बदल-बदल कर बताती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में लाचारी: पैदल चलते-चलते थक गया बेटा तो मां ने सूटकेस पर लिटाकर तय किया सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने खुद को सकीट क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया। किशोरी ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं और मां गांव में ही रहती है।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया है कि ग्रामीणों की सूचना पर घर में मारे गए छापे के दौरान किशोरी बेड के बॉक्स से बरामद हुई है। आरोपी मकान मालिक उसे अपनी भांजी बता रहा है। किशोरी के परिजनों को बुलाया गया है। उनसे बात करने के बाद ही सही स्थिति पता चल सकेगी। ग्रामीण देह व्यापार चलाने की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed