{"_id":"6049f7128ebc3ec89a5c5dee","slug":"police-preparing-starts-for-panchayat-election-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: फिरोजाबाद जिले को संवेदनशील मानकर तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: फिरोजाबाद जिले को संवेदनशील मानकर तैयारी में जुटा पुलिस-प्रशासन
Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:01 AM IST
सार
- जिले में कुल 1080 मतदान केंद्रों में महज 182 मतदान केंद्र ही सामान्य मतदान केंद्र
- 340 अति संवेदनशील, 315 मतदान केंद्र संवेदनशील, 223 संवेदनशील प्लस की श्रेणी में
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर फिरोजाबाद जिले को संवेदनशील मानते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। जिले के 1080 मतदान केंद्रों में 340 अति संवेदनशील, 315 केंद्र संवेदनशील एवं 223 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखा गया है। इन मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अभी से होमवर्क करना शुरू कर दिया है। एसएसपी अजय कुमार के निर्देशन में जिले में ऐसे गांवों का चिह्नांकन किया जा रहा है, जहां पूर्व के चुनाव के दौरान बवाल होते रहे हैं। इसके साथ जिले के सभी 1080 मतदान केंद्रों में संवेंदनशील, अति संवेदनशील के साथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में रखते हुए फोर्स की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिले के सभी एसडीएम एवं सीओ के साथ खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें। चुनाव के दौरान कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
फिरोजाबाद,मदनपुर में नहीं एक भी सामान्य मतदान केंद्र
प्रशासन द्वारा अभी तैयार की गई सूची में फिरोजाबाद एवं मदनपुर ब्लाक में एक भी मतदान केंद्र सामान्य श्रेणी में नहीं रखा है। मदनपुर में सर्वाधिक 89 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। फिरोजाबाद में सर्वाधिक 59 मतदान केंद्रों को संवेदनशील श्रेणी में रखा है।
ब्लाक संवेदनशील अति संवेदनशील अतिसंवेदनशील प्लस कुल
टूंडला 46 36 11 158
नारखी 33 32 32 115
फिरोजाबाद 59 42 37 138
जसराना 24 25 11 84
एका 11 14 58 112
हाथवंत 22 34 24 98
शिकोहाबाद 33 40 21 121
अरांव 34 28 15 98
मदनपुर 53 89 14 156
कुल 315 340 223 1080
फिरोजाबाद एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। चुनाव को प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे तत्वों के चिह्नांकन का काम थानोंवार बनी टीमें द्वारा किया जा रहा है। चुनाव के दौरान व्यापक व्यवस्थाएं की जाएंगी।