फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police officers appealed to open the market by giving assurance of action

सोरोंजी मामला- तीर्थनगरी में पुलिस की तैनात, पुलिस अधिकारियों ने बाजार खोलने की अपील की

Fri, 14 Oct 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police officers appealed to open the market by giving assurance of action
कासगंज। तीर्थनगरी में भागवत कथा वाचक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से बाजार शुक्रवार को पूरे दिन बंद रहे। बाजार बंदी और तनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर तीर्थनगरी के चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कस्बे के लोगों से एएसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने वार्ता करके बाजार खोलने की अपील की। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया। पूरे दिन बाजार बंदी रहने से दुकानों के बाहर चौराहों पर लोग कार्रवाई को लेकर चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

तीर्थनगरी के लोगों ने ऐलान किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक बाजार बंद रहेंगे। बाजार बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद कस्बे में स्थिति सामान्य हुई, लेकिन लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश था। अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे एवं सीओ सहावर दीप कुमार पंत ने लोगों को समझाया। तनाव की स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने कस्बे के बाजारों में पैदल मार्च किया व लोगों से शांति की अपील की।
विज्ञापन

- भागवत कथा वाचक के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन सभी आरोपी फरार हैं। कस्बे में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात किया गया है। जितेंद्र दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed