फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police negligence in Security Arrangements of Agra

सुरक्षा को लेकर लापरवाही: पुलिसवालों ने बैरियर लगाया, मोबाइल से फोटो खींचा और चले गए

Sat, 01 Aug 2020 12:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Aug 2020 12:03 PM IST
सार

  • आगरा में डकैती, लूट और चोरी की लगातार वारदात के बाद भी पुलिस चेकिंग नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
Police negligence in Security Arrangements of Agra
एमजी रोड के सुभाष तिराहे पर बैरियर लगाने के बाद फोटो खींचता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला टीम ने गुरुवार को चेकिंग का जायजा लिया था, तब बैरियर खाली मिले थे। शुक्रवार की रात नौ से 11 बजे भी कुछ यही हाल मिला। बैरियर पर चेकिंग नहीं थी। हालांकि पुराने शहर में एसएसपी बबलू कुमार फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन


सुभाष पार्क तिराहा : पुलिसवाले आए, पांच मिनट में चले गए


रात 10 बजे सुभाष पार्क तिराहे पर रात दस बजे नाई की मंडी थाने से एक दरोगा और दो सिपाही आए। उन्होंने रोड पर बैरियर लगाया। पूरी मुस्तैदी के साथ खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी देते हुए मोबाइल से फोटो लिया। पांच मिनट बाद ही चले गए।
विज्ञापन


वाटरवर्क्स चौराहा : आपस में बाते कर रहे पुलिसवाले

रात 10:10 बजे दो पुलिसवाले बैरियर पर मौजूद थे लेकिन ये चेकिंग नहीं कर रहे थे। न ही आते जाते लोगों पर नजर रख रहे थे। दोनों आपस में बातें कर रहे थे। इसी चौराहे के पुलिसवाले गुरुवार को खोखे में बात करते मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनी मंडी : चौकी के सामने का बैरियर भी खाली

Police negligence in Security Arrangements of Agra
रात 10 बजे सुभाष तिराहा पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मी चले गए - फोटो : अमर उजाला

रात 10:30 बजे जीवनी मंडी चौराहे पर बैरियर लगा हुआ है। इसके सामने ही पुलिस चौकी भी है। पुलिसकर्मी बैरियर पर एक भी नजर नहीं आया, जबकि इस चौराहे से लोगों का आवागमन होता है। पुलिसकर्मी चौकी के अंदर बातों में मशगूल थे।

श्रीराम चौक : बैरियर से 50 मीटर दूर कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी

रात 10:50 बजे कमला नगर में श्रीराम चौक पर पुलिस ने बैरियर लगा रखा है। रात में यहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। 50 मीटर की दूरी पर दो कुर्सी लगी थी। इन पर सिपाही बैठे हुए थे। वह किसी तरह की नजर भी नहीं रख रहे थे, जिससे लोग बिना रोकटोक के निकल रहे थे।

सीओ से चेकिंग की जांच कराएंगे

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चेकिंग के बारे में पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया जाएगा। सीओ को चेकिंग का हाल जानने के निर्देश जाएंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed