फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police negligence CCTV footage not presented in court all accused acquitted

पुलिस की लापरवाहीः कोर्ट में नहीं पेश किए सीसीटीवी फुटेज, कपड़ा व्यापारी की हत्या के सभी आरोपी बरी

Thu, 17 Oct 2019 09:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 17 Oct 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Police negligence CCTV footage not presented in court all accused acquitted
कारोबारी शैल कुंद्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज मार्केट में 10 साल पहले ज्वैलरी शोरूम में सीसीटीवी कैमरे के सामने हुई कपड़ा कारोबारी शैल कुंद्रा की हत्या के सभी 10 आरोपी कोर्ट से बरी हो गए। एक तो पुलिस ने कोर्ट में फुटेज नहीं रखे। दूसरा, शैल के भाइयों ने हत्यारोपियों का पहचाना नहीं। 
विज्ञापन


कुंद्रा पर एक युवक रामकिशन की हत्या का आरोप था। पुलिस ने खुलासा किया था कि  बदला लेने के लिए उसके भाई राधे ने शूटरों से हत्या कराई, शैल द्वारा चलाई गोली से एक हमलावर भी मारा गया था। प्रदेश में यह पहला मामला था जब गोलीबारी में कैमरे के सामने दो लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


13 दिसंबर 2009 को शाम 7:30 बजे हुआ यह शाहगंज शूट आउट उस समय काफी चर्चित हुआ था। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी। यह केस स्पेशल जज (दस्यु प्रभावी क्षेत्र) अहमद उल्ला खां की कोर्ट में चल रहा था। एडीजीसी रूपेश गोस्वामी ने बताया कि शैल के भाई रवि कुंद्रा और अजय कुंद्रा सहित 19 गवाह पेश किए गए थे। सीसीटीवी फुटेज पेश नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज के हमीद नगर के राधेश्याम मल्होत्रा, हरिओम उर्फ पिंटू, अजय दिवाकर, रवि दिवाकर, शास्त्रीपुरम का भीमसैन उर्फ भीम, नाई की मंडी का कृष्ण गोपाल, बिल्लोचपुरा, लोहामंडी का धनराज राजवानी, नंदराम चौक, फिरोजाबाद का दिलीप उर्फ पीटर, कुआंखेड़ा, ताजगंज का अजय उर्फ भोला, सोरोकटरा, शाहगंज का अनिल उर्फ अन्नी।

कोर्ट के फैसलों की समीक्षा के लिए कमेटी बनी हुई है। इस फैसले की भी समीक्षा की जाएगी। अगर विवेचना में कमी रही हो तो विवेचना अधिकारी पर कार्रवाई होगी। अगर कमेटी को जरूरत महसूस हुई तो इस केस में अपील की जाएगी - बबलू कुमार, एसएसपी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed