फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Move to Seize Properties of Canada-Based Conversion Racket Kingpin Syed Dawood Ahmed

निकाह के बाद का सच डरा देगा: हिंदू लड़कियों के साथ...कनाडा में है धर्मांतरण गिरोह का सरगना; पुलिस कसेगी शिकंजा

Tue, 06 Jan 2026 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 Jan 2026 08:31 AM IST
सार

हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर निकाह किया जाता था, इसके बाद उन्हें विदेश में ले जाते थे। धर्मांतरण गिरोह की जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा अब तक हुआ है। अब पुलिस गिरोह के विदेशी सरगना पर शिकंजा कसने जा रही है। 

विज्ञापन
Police Move to Seize Properties of Canada-Based Conversion Racket Kingpin Syed Dawood Ahmed
अवैध धर्मांतरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धर्मांतरण गिरोह के विदेशी सरगना सैयद दाऊद अहमद पर पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। उसे थाना सदर क्षेत्र की सगी बहनों के धर्म परिवर्तन कराने के मामले में आरोपी बनाया गया है। वह भोपाल (मध्य प्रदेश) का रहने वाला है। वर्तमान में कनाडा में रह रहा है। पुलिस ने उसके घर में दबिश दी थी। मगर पिता के अलावा और कोई नहीं मिला। अब पुलिस ने कुर्की उद्घोषणा के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन




 

मार्च 2025 में दो सगी बहनों के धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पुलिस टीम ने जुलाई में गिरोह का खुलासा करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुलासे पर पुलिस आयुक्त की पीठ थपथपाई थी। कोलकाता से पीड़ित बहनों को पुलिस लेकर आई थी। गोवा की आयशा भी पकड़ी गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, वह गिरोह में मुख्य भूमिका निभा रही थी। दिल्ली का अब्दुल रहमान भी गिरोह के लिए बड़े स्तर पर कार्य कर रहा था। कई आरोपी सरगना सैयद दाऊद के संपर्क में थे। पुलिस को सोशल मीडिया एकाउंट पर उसकी कई पोस्ट भी मिली थीं जिसमें उसने देश विरोधी बातें कहीं थीं। वहीं आरोपियों से चैट के भी साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। वह मुख्य रूप से गिरोह को आर्थिक मदद कर रहा था।

 
विज्ञापन

इस वजह से पुलिस ने भोपाल के रायसेन रोड, लाला लाजपत राय काॅलोनी निवासी सैयद दाऊद अहमद को भी आरोपी बनाया। वह एक साल से कनाडा में रह रहा है। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। 6 अक्तूबर और 26 दिसंबर 2025 को आरोपी के घर में दबिश दी थी। पिता के अलावा कोई नहीं मिला। उसके पिता ने यही कहा कि कनाडा से बेटा नहीं आता है। आशंका है कि वह अपनी संपत्ति को खुदबुर्द कर सकता है। इसलिए विवेचक ने कुर्की कराने के लिए कोर्ट में प्रक्रिया शुरू कर दी है।



 

एजेंट की मदद से पहुंचाता था रकम
एडीसीपी क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी सैयद दाऊद के खिलाफ कई साक्ष्य मिल चुके हैं। वह गिरोह को फंडिंग कर रहा था। ऑनलाइन रकम भेजा करता था। भारत में बैठे उसके एजेंट रकम को भारतीय करेंसी में बदलवा लेते थे। इसे अलग-अलग जगह पर भेज दिया जाता था। इसके बाद धर्मांतरण में इस्तेमाल किया जाता था। सैयद दाऊद की सोशल मीडिया एकाउंट पर देश विरोधी कई पोस्ट भी मिली हैं। आशंका है कि उसे पाकिस्तान सहित अन्य देश के लोग फंडिंग कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट दी जाएगी जिससे उसको प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा सके।

 

मानव अंग की तस्करी से भी जुड़े तार
धर्मांतरण गिरोह के तार मानव अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को दी थी। मानव अंगों को दूसरे देशों में बेचा जाता था। कई लोगों के नाम सामने आए थे। हालांकि गिरफ्तारी किसी की भी नहीं हो सकी थी। इस पर पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed