फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police monitoring social media posts ahead festivals in mainpuri

Mainpuri: सोशल मीडिया पर सोच समझ कर ही करें पोस्ट, 'गलती' की तो जाना पड़ सकता है जेल

Wed, 28 Sep 2022 05:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 05:26 AM IST
सार

एसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सहित अन्य सामग्री आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ग्रुप का एडमिन भी जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन
Police monitoring social media posts ahead festivals in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मैनपुरी में त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखे जाने को लेकर एसपी की ओर से सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप संचालन करने वालों को भी चेतावनी जारी की गई है। भड़काऊ भाषण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


नवरात्रि के अलावा आने वाले माह में कई अन्य त्योहार पड़ने वाले हैं। ऐसे में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी कमलेश दीक्षित ने सभी प्रभारी/थानाध्यक्ष को सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुपों पर नजर रखने को कहा गया है। 

विज्ञापन

ग्रुप एडमिन पर भी होगी कार्रवाई

एसपी ने स्पष्ट कहा कि यदि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सहित अन्य सामग्री आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ग्रुप का एडमिन भी जिम्मेदार होगा। उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ग्रुप बिना किसी आधिकारिक पुष्टि और तथ्य के गंभीर मुद्दों को भी प्रसारित करने का काम करते हैं। ऐसे लोग भी कार्रवाई की जद में आएंगे। एसपी का कहना है कि अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। माहौल खराब करने वाले पर भी पुलिस निगाह रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed