{"_id":"5f47b2476a6e321a4f587148","slug":"police-man-beat-during-rescued-workers-crime-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में मजदूर छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में मजदूर छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
सार
- दो सिपाही हुए घायल
- सूचना पर पहुंचा पुलिस बल
- तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्त में पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईंट भट्ठा के पास मजदूरों को पीटे जाने की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने जब बचाव किया, तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा की ओर से नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मनौना के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास से गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद रमेश पुत्र ज्ञान सिंह, जितेंद्र पुत्र अजब सिंह, जागेश्वर पुत्र रसक लाल व उनके एक साथी ने ट्रैक्टर पर बैठे मजदूरों को गालियां देना शुरू कर दिया।
मजदूर जयवीर सिंह निवासी गांव नगला तारा दन्नाहार, दिव्यांग आदेश निवासी गांव आठपुरा थाना औंछा ने जब विरोध किया, तो रमेश व उसके साथियों ने मजदूरों को नीचे उतार लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे।

इस बीच किसी ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में पीआरवी 688 वहां पहुंच गई। दरोगा किशन मुरारी, सिपाही योगेश कुमार, प्रेमशंकर रावत ने मजदूरों को पीट रहे लोगों को रोकना चाहा तो वह लोग नहीं माने।
मजदूरों के बचाव के दौरान नामजद लोगों ने सिपाही योगेश और प्रेमशंकर को भी पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- चांदी लुटेरों का सरगना भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूट का माल, जानिये पूरा मामला
पुलिस ने रमेश, जितेंद्र और जागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका एक साथी भाग गया। घायल मजदूरों व पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है। उप निरीक्षक किशनमुरारी की ओर से नामजद नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।