फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Man Beat During Rescued Workers Crime Mainpuri

मैनपुरी में मजदूर छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Aug 2020 12:12 AM IST
सार

  • दो सिपाही हुए घायल
  • सूचना पर पहुंचा पुलिस बल
  • तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Police Man Beat During Rescued Workers Crime Mainpuri
गिरफ्त में पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईंट भट्ठा के पास मजदूरों को पीटे जाने की सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने जब बचाव किया, तो आरोपी उन पर भी हमलावर हो गए। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया। दरोगा की ओर से नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव मनौना के पास स्थित ईंट भट्ठा के पास से गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद रमेश पुत्र ज्ञान सिंह, जितेंद्र पुत्र अजब सिंह, जागेश्वर पुत्र रसक लाल व उनके एक साथी ने ट्रैक्टर पर बैठे मजदूरों को गालियां देना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


मजदूर जयवीर सिंह निवासी गांव नगला तारा दन्नाहार, दिव्यांग आदेश निवासी गांव आठपुरा थाना औंछा ने जब विरोध किया, तो रमेश व उसके साथियों ने मजदूरों को नीचे उतार लिया और लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच किसी ने यूपी 112 पर सूचना दे दी। कुछ ही देर में पीआरवी 688 वहां पहुंच गई। दरोगा किशन मुरारी, सिपाही योगेश कुमार, प्रेमशंकर रावत ने मजदूरों को पीट रहे लोगों को रोकना चाहा तो वह लोग नहीं माने।

मजदूरों के बचाव के दौरान नामजद लोगों ने सिपाही योगेश और प्रेमशंकर को भी पीटना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों पर हमले की सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया।

ये भी पढ़ें- चांदी लुटेरों का सरगना भाजपा नेता गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लूट का माल, जानिये पूरा मामला

पुलिस ने रमेश, जितेंद्र और जागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका एक साथी भाग गया। घायल मजदूरों व पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है। उप निरीक्षक किशनमुरारी की ओर से नामजद नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस अब भागे हुए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed