फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police kept raiding cricket bookie Ankush secretly surrendered in court

UP: दसवीं फेल अंकुश ने 15 वर्षों में बनाई सौ करोड़ की संपत्ति, पुलिस दबिश देती रह गई, कोर्ट में किया सरेंडर

Fri, 19 Jul 2024 08:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 08:50 PM IST
सार

क्रिकेट बुकी अंकुश ने कोर्ट में गुपचुप समर्पण कर दिया। पुलिस उसकी दो महीने से तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें भी दी जा रही थीं।

विज्ञापन
Police kept raiding cricket bookie Ankush secretly surrendered in court
बुकी अंकुश मंगल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट सट्टे में अपना बड़ा नाम खड़ा करने वाला बुकी अंकुश मंगल दसवीं फेल है। उसने 15 वर्षों में सट्टे की कमाई से सौ करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। आगरा पुलिस ने उस पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा लिखा गया। जिसके बाद क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी अंकुश मंगल ने मंगलवार को कोर्ट में गुपचुप समर्पण कर दिया। दो महीने से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मगर, गिरफ्तारी नहीं कर सकी। उसे 31 मई तक का कोर्ट से स्टे मिला था।

विज्ञापन


थाना कमला नगर के तत्कालीन इंस्पेक्टर आनंद वीर सिंह ने सितंबर 2023 में अंकुश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। वह गैंग लीडर था। मुकदमे में अंकित गर्ग, रिंकू कुमार सिंघल, अरुण शर्मा, वरुण अग्रवाल, सोनू अग्रवाल भी नामजद थे।

विज्ञापन

विवेचना इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज कुमार शर्मा को मिली। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था। दो अन्य को कोर्ट से राहत मिली हुई है। अंकुश मंगल के पास 31 मई तक का कोर्ट से स्टे था। स्टे खत्म होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की। मगर, उसने समर्पण कर दिया। पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। अब विवेचक को बयान लेने के लिए जेल भेजा जाएगा।

फरीदाबाद में बनाया था ठिकाना
दसवीं फेल अंकुश मंगल मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है। आरोप है कि उसने क्रिकेट सट्टे और जुए से अकूत संपत्ति अर्जित की। पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी हो चुकी है। उसने अपना ठिकाना फरीदाबाद में बनाया था। जून 2022 में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। जेल भेजा था। रिहाई के बाद वह बाहर चला गया। उसके गुर्गे आगरा में सक्रिय है।

विज्ञापन

सट्टे के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा
बड़े बुकी श्याम वोहरा के शहर से बाहर जाने के बाद अंकुश मंगल ने अपना नेटवर्क बनाया। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्य नारायण ने ऑपरेशन चलाया था। उसे फरीदाबाद से पकड़कर लेकर आई थी। 3 करोड़ से अधिक की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट में जब्त की थी। उससे पुलिस पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए थे। वह दुबई की वेबसाइट पर लॉग इन आईडी देता था। हर व्यक्ति से मैच न होने पर भी 4 हजार रुपये महीना लिया करता था। उसने कमला नगर में अपना नेटवर्क बनाया था। बृज धाम काॅलोनी में मकान खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed