फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police jeep stuck in swamp, pushed out

Agra News: दलदल में फंसी पुलिस की जीप, धक्का देकर निकाला बाहर

Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 28 Feb 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Police jeep stuck in swamp, pushed out
सोरोंजी। सहावर विकास खंड क्षेत्र के गांव खाता फरीदपुर में बुधवार को सुबह के समय गांव में पहुंची पुलिस की गाड़ी जलभराव और दलदल को पार करते समय फंस गई। पुलिस की गाड़ी फंसने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल धक्का देकर गाड़ी को निकलवाया। ग्रामीणों ने गांव की जर्जर हाल सडक़ों, जलभराव और कीचड़ की समस्या पर अपना आक्रोश भी जाहिर किया। ग्रामीणों का कहना था कि वह कई बार प्रशासन और ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन



बताया गया कि सुबह के समय गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े की इस सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन पुलिस की गाड़ी कीचड़ और दलदल में फंस गई। पुलिस की गाड़ी पहुंचने की सूचना पर झगड़ा करने वाले लोग तो भाग गए, लेकिन पुलिस गाड़ी फंसने से मजबूर नजर आई। ग्रामीणों ने जैसे तैसे मदद करके पुलिस की गाड़ी को निकलवाया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो झगड़ा कर रहे लोग भाग चुके थे। भाजपा बूथ अध्यक्ष जयविंदर सिंह ने बताया कि गांव की स्थिति के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है। क्षेत्र के विधायक भी खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीण गोपाल सिंह, ओवेंद्र यादव, रमेश यादव, धर्म सिंह, मुन्नालाल, ओमपाल, अर्जुन यादव आदि ने जिला प्रशासन से समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed