{"_id":"5ca981d4bdec22145a0eb4eb","slug":"police-investigating-case-of-slogans-support-of-pakistan-in-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में पाक समर्थन में नारेबाजी के मामले में 25 लोगों से पूछताछ, गाइड सहित दो हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में पाक समर्थन में नारेबाजी के मामले में 25 लोगों से पूछताछ, गाइड सहित दो हिरासत में
Sun, 07 Apr 2019 04:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल में शाहजहां के उर्स के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के मामले में पुलिस ने 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। हालांकि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। ताजमहल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
मामले में अंकित कुमार नामदेव, संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उपमंडल, ताजमहल ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। युवक के पास खड़े कई लोगों को पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई जानकारी नहीं मिली।
गाइड बाबी सहित दो लोगों को थाने लाया गया है। बाबी आरोपी युवक की पीठ पर हाथ रखता हुआ नजर आ रहा है। मगर, पूछताछ में वो भी आरोपी को पहचान नहीं सका। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगी है। 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें गाइड और फोटोग्राफर भी शामिल हैं। उधर, क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।

सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाया चेहरा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रायल गेट से प्रवेश किया था। यहां पर ही नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद वापस रायल गेट से बाहर निकल गया। अगर, इससे अंदर आ जाता तो कैमरे की जद में आ जाता। यहां काफी हाईटेक कैमरे लगे हुए हैं। इससे चेहरा भी साफ नजर आता।
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि ताजमहल में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने के आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम को लगाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें।