फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police investigating call details of victim man who killed in accident on highway in agra

Agra News: हाईवे पर कई वाहनों ने रौंदा, शव के हो गए थे चीथड़े, मृतक की बहन ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jan 2023 06:00 AM IST
सार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर भिंड निवासी गौरव का क्षत-विक्षत शव मिला था। उसके शव के चीथड़े हो गे थे। पुलिस हादसे में मौत की आशंका जता रही है, जबकि बहन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Police investigating call details of victim man who killed in accident on highway in agra
आगरा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 (आगरा-दिल्ली हाईवे) पर रुनकता स्थित कीठम के सामने भिंड (मध्य प्रदेश) के रहने वाले गौरव का क्षत-विक्षत शव मिला था। पुलिस हादसे में मौत की आशंका जता रही है, जबकि बहन ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस को बताया कि दो महीने से गौरव नौकरी नहीं कर रहा था। वह आगरा क्यों आया? इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। उसकी कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


गौरव हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक कार कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार सुबह सात बजे कीठम के सामने हाईवे पर क्षतविक्षत शव मिला था। वाहनों के रौंदने की वजह से शव के चिथड़े हो गए थे। सड़क से हड्डियां तक चिपक गई थीं। पुलिस ने कपड़ों में मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद परिजन को सूचना दी थी।
विज्ञापन

15 दिन पहले गया था वैष्णो देवी

सोमवार शाम को बहन अनीता और पिता गंगाप्रसाद आगरा आए थे। बहन ने बताया कि भाई आठ साल से बल्लभगढ़ में कार कंपनी में हेल्पर की नौकरी कर रहा था। वहीं पर कृष्णा कालोनी में किराये के मकान में रहता था। कभीकभार घर आता था। मगर, दो महीने से नौकरी नहीं कर रहा था। हर बार नए साल पर मैसेज करता था। 27 दिसंबर को उससे फोन पर बात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Police investigating call details of victim man who killed in accident on highway in agra
मृतक के पिता गंगाचरन - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया था कि वह 15 दिन पहले वैष्णो देवी दर्शन करके आया है। गांव में मकान बनने पर वह घर आएगा। अभी कोहरा और सर्दी अधिक है। इस कारण नहीं आ सकेगा। एक जनवरी को उसका शुभकामना मैसेज नहीं आया। फोन मिलाया तो स्विच आफ आया। दो जनवरी को पुलिस ने फोन करके उसके साथ हादसे की जानकारी दी। 

मृतक की बहन अनीता का कहना है कि भाई के साथ हादसे की आशंका कम है। उसके साथ कोई घटना हुई है। उन्होंने पुलिस आयुक्त सहित अन्य पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की।  वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही का कहना है कि हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि जांच की जा रही है। काल डिटेल खंगाली जाएगी। सभी बिंदुओं पर विवेचना की जाएगी।

परिजनों के सवाल

  • बल्लभगढ़ से सीधी बस भिंड आती है। फिर क्यों आगरा आएगा? किस वाहन में सवार हुआ था? 
  • टूटी हुई चेन मिल गई, जबकि पर्स, मोबाइल, बैग कहां है? गौरव घर कभी बिना बैग के नहीं आता था।
  • गौरव किसी गैंग की लूट का शिकार तो नहीं हुआ? उसके पास से सामान लूट गया होगा। पुलिस जांच करे।
  • आगरा आया भी तो हाईवे पर उतरने का कोई मतलब नजर नहीं आता है?

क्या कर रही पुलिस

  • पुलिस गौरव के मोबाइल की काल डिटेल खंगाल रही है।
  • मथुरा स्थित टोल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखेगी।
  • गौरव के परिजन और परिचितों से पूछताछ की जाएगी।

चार भाई और बहन

परिजन ने बताया कि गौरव की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई में मझला था। बड़े भाई धर्मेंद्र गुजरात में पेंट करने की ठेकेदारी का काम करते हैं। तीसरे नंबर के भाई सौरभ सूरत में काम करता है। बहन अनीता है। उनकी शादी हो चुकी है।

कहां चला गया गौरव का सामान

पुलिस यह पता कर रही है कि गौरव का मोबाइल, पर्स और बैग कहां चला गया। परिजन के मुताबिक, मोबाइल पर उससे बात हुई थी। वह बैग लेकर घर आता था। पर्स भी रखता था। पुलिस यह पता कर रही है कि आखिर यह सामान कहां गया? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed