{"_id":"6045e7dbb36998011d55ec93","slug":"police-inspector-summit-fake-report-on-cm-portal-over-film-shooting-in-central-jail-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मुख्यमंत्री पोर्टल पर दरोगा ने जेल में फिल्म शूटिंग बंद होने की लगा दी फर्जी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मुख्यमंत्री पोर्टल पर दरोगा ने जेल में फिल्म शूटिंग बंद होने की लगा दी फर्जी रिपोर्ट
Mon, 08 Mar 2021 02:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:38 PM IST
सार
- सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने कोरोना संक्रमण का खतरा बता की थी शिकायत
- केंद्रीय कारागार में हो रही है अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के केंद्रीय कारागार में अभिनेता अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं की शूटिंग के दौरान टीम के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने मुख्यमंत्री पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायत की। इसमें शूटिंग बंद कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
इसकी जांच थाना जगदीशपुरा के दरोगा ने की। मगर, दरोगा ने शूटिंग पहले से ही बंद होने की फर्जी रिपोर्ट लगा दी, जबकि शूटिंग अब भी चल रही है। अब नरेश पारस ने मुख्यमंत्री और डीएम को ट्वीट किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार में अभिषेक बच्चन, यामी गौतम सहित अन्य कालाकार फिल्म दसवीं की शूटिंग में आए हैं। नरेश पारस ने बताया कि जेल में फिल्म की शूटिंग हो रही है। कोराना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आने के बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन
रिपोर्ट में लिखा- बंद है शूटिंग
इसमें शूटिंग को बंद कराने के लिए कहा था। इसमें लिखा था कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से बंदियों की मुलाकात बंद हैं। ऐसे में शूटिंग क्यों की जा रही है। डीजी जेल और डीएम से भी शिकायत की।
शिकायत पर थाना जगदीशपुरा के एक एसआई ने जांच की। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण कर दिया। इसमें लिखा कि केंद्रीय कारागार में शूटिंग बंद है, जबकि केंद्रीय कारागार में शूटिंग चल रही है।
सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया फर्जी रिपोर्ट के मामले में मुख्यमंत्री और डीएम को ट्वीट कर जानकारी दी है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।