फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police inspector locked shopkeeper in the shop in mainpuri

रात में दुकानदार को खोखे में बंदकर चले गए दरोगा साहब, चीखता रहा पीड़ित, नहीं सुनी आवाज

Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 12:36 AM IST
सार

  • बच्चों के लिए अपने खोखे से अंडे निकालने आया था दुकानदार, एक घंटा मिन्नतों के बाद दी चाबी

विज्ञापन
police inspector locked shopkeeper in the shop in mainpuri
खोखे का ताला खोलता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पुलिस की मनमानी का मामला सामने आया है। गांव रकरा में शनिवार की रात बच्चों की जिद पर अपने खोखे से अंडे निकालने आए दुकानदार को दरोगा ने उसी के अंदर बंद कर दिया। दुकानदार चीखता रहा, लेकिन दरोगा वहां से चले गए। जानकारी होने पर ग्रामीणों की काफी मान-मनौव्वल के बाद चाबी दी गई। एक घंटा बाद दुकानदार को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मुरादपुर नगरिया निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू की रकरा बाजार में परचून का खोखा है। शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे बच्चों ने अंडे खाने की जिद की तो वो खोखा से अंडे निकालने के लिए चला गया। 
विज्ञापन



राजेश खोखा खोलकर अंदर गया ही था। इसी दौरान गश्त करने पहुंचे रकरी चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने खोखा खुला देखा तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने दुकानदार से बिना वजह पूछे ही होमगार्ड से खोखे का दरवाजा बंदकर उसमें ताला लगवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खोखे में बंद दुकानदार ने दोस्तों को किया फोन

दुकानदार बाहर निकालने के लिए चीखता रहा लेकिन चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह ने एक न सुनी और वहां से चले गए। लॉकडाउन के चलते वहां कोई भी मदद के लिए मौजूद नहीं था। राजू ने मोबाइल के माध्यम से दोस्तों की मदद मागी। 

जानकारी होने के बाद गांव से कई ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज की काफी मान-मनौव्वल की। इसके बाद एक होमगार्ड को भेजकर ताला खुलवाया गया। राजू ने बताया कि उसने 112 नंबर भी मिलाया, लेकिन लगा नहीं। चौकी इंचार्ज के इस बर्ताव के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों और पुलिस में हुई नोकझोंक

चौकी इंचार्ज रकरी द्वारा दुकानदार को बंद किए जाने की घटना के बाद पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण जब चौकी पर चाबी लेने गए तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि अगर दुकानदार के पास मोबाइल न होता तो उसके साथ कुछ भी हो सकता था। 

जब इस मामले में चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि खोखा खोलकर अंडों की बिक्री की जा रही थी। मौके पर पहुंचते ही लोग चले गए। वहीं एक लड़का खोखा बंद करके खेतों की तरफ भाग गया। उन्हें लगा कि खोखा में कोई नहीं है, जिसके बाद ताला लगा दिया गया। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने कहा कि इस तरह का मामला अभी संज्ञान में नहीं आया है। यदि कोई शिकायत की जाती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed