{"_id":"611fdf448ebc3e7a0b492679","slug":"police-immersed-tajia-in-the-canal-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: हिंदूवादी संगठनों ने किया नई परंपरा का विरोध, पुलिस ने नहर में विसर्जित कराए ताजिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: हिंदूवादी संगठनों ने किया नई परंपरा का विरोध, पुलिस ने नहर में विसर्जित कराए ताजिये
Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:05 AM IST
सार
हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नई परंपरा का विरोध किया था। इसके बाद पुलिस ने मुस्लिम समाज की आपसी सहमित पर ताजियों को नहर में विसर्जित करा दिया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले के कस्बा कुसमरा में ताजिया सुपुर्द-ए-खाक करने की नई परंपरा का हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया। शिकायत पर शुक्रवार रात पहुंची पुलिस ने कब्रिस्तान में दफन ताजिया निकलवाकर नहर में विसर्जित कराए। साथ ही लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
मोहर्रम के मौके पर शुक्रवार देर रात कटरा मोहल्ला स्थित ईदगाह कब्रिस्तान पर मुस्लिम परिवार के कुछ युवाओं ने ताजिया सुपुर्द-ए-खाक कर दिए। जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि कुसमरा कस्बे में ताजिया रखने और उन्हें सुपुर्दे खाक करने की परंपरा नहीं है। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर मौजूद भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री, हिंदू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, विहिप के आदित्य पांडेय से बातचीत करने के साथ ही ताजिया सुपुर्दे खाक करने वाले परिवारों को मौके पर बुलाया। आपसी सहमति के बाद दफन किए गए ताजिया को निकलवाकर पुलिस ने लोअर गंग नहर में विसर्जित कराया। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद ताजिया को कब्रिस्तान से हटाकर नहर में विसर्जित कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है।