फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police has given notice to his wife for questioning In case of murder of bank manager in Agra

आगरा में बैंक प्रबंधक हत्याकांड: शक के घेरे में पत्नी, पूछताछ के लिए पुलिस ने दी नोटिस; साला जा चुका है जेल

Mon, 23 Oct 2023 10:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 10:32 AM IST
सार

आगरा में बैंक प्रबंधक हत्याकांड के मामले में शक के घेरे में पत्नी भी है। पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस दी है। इससे पहले साले की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

विज्ञापन
police has given notice to his wife for questioning In case of murder of bank manager in Agra
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बैंक प्रबंधक सचिन उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस पड़ताल में जुटी है। साले कृष्णा रावत को जेल भेजा जा चुका है। पत्नी प्रियंका उर्फ मोना सामने नहीं आई है। उससे भी पूछताछ की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए नोटिस दिया गया है। उधर, मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों से मिले हैं।

विज्ञापन


रामरघु एग्जॉटिका, ताजगंज निवासी सचिन उपाध्याय की मौत की जानकारी 12 अक्तूबर की शाम 5 बजे पुलिस को दी गई थी। ससुराल पक्ष ने सुसाइड करना बताया था। डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम हुआ। इसमें दो डॉक्टर और एक फोरेंसिक वैज्ञानिक शामिल रहे। वीडियोग्राफी भी कराई गई। रिपोर्ट में सचिन की मौत की पुष्टि गला घोंटे जाने से हुई। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: जिसे लड़का समझ की आंखें चार, उसकी हकीकत पता चली तो हवा हो गया छात्रा का इश्क; पढ़ें पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्याकांड में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृतक के ससुर बृजेंद्र सिंह रावत, साले कृष्णा रावत और पत्नी प्रियंका को नामजद किया गया। पुलिस ने कृष्णा रावत को जेल भेजा दिया। उधर, पत्नी प्रियंका पुलिस के सामने नहीं आई है। परिजन ने यही बताया कि उसकी तबीयत खराब है। पति की मौत के बाद से वह सदमे में हैं। उनका उपचार चल रहा है।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की जानी है। हत्या के समय वो भी घर में मौजूद थीं। उन्हें बयान देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज होने से एक दिन पहले प्रियंका की ओर से ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी भी विवेचना की जाएगी। क्राइम सीन भी दोहराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- UP: दो बच्चों की मां को हलवाई से हुआ इश्क, परवान चढ़ा प्रेम तो उठाया ऐसा कदम..., शर्मसार हो गए परिवार के लोग
 

मृतक सचिन उपाध्याय के पिता केशव देव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना के पहले दिन से ही लापरवाही की। बेटे की गर्दन पर घोंटने का निशान था। इसके बावजूद पुलिस ने किसी आरोपी को पकड़ा नहीं। 13 अक्तूबर को पोस्टमार्टम के बाद 14 अक्तूबर को ही रिपोर्ट मिल गई थी। मगर, पुलिस इंतजार करती रही। वह तहरीर लेकर घूमते रहे।

पहले पुलिस ने मृत्यु का समय नहीं होने का बहाना बनाया। जब समय भी डलवा दिया गया तो मुकदमा लिखने में भी तीन दिन लगा दिए। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से पहले आरोपी पक्ष की तरफ से ही उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: यूपी पुलिस की वो महिला सिपाही, जिसने फिल्मी दुनिया के लिए छोड़ दी थी नौकरी; अब है इस हाल में
 

बहू प्रियंका के भी अस्पताल में भर्ती होने की बात कही जा रही है। अगर, वो भर्ती हैं तो कहां पर हैं और पुलिस गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रही है। जब आरोपी कृष्णा की गिरफ्तारी हुई तो नाटकीय तरीके से जेल भेज दिया गया। इसकी किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई। अब नामजद आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed