फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police has appealed to get case heard on fast track mode In case of gang rape in Agra

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म का मामला : सात दिन में आरोप पत्र, दो माह में सजा का लक्ष्य, पीड़िता के बयान दर्ज

Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 11:41 PM IST
सार

आगरा में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सात दिन में विवेचना पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। इसमें निवेदन किया जाएगा कि फास्ट ट्रैक मोड पर केस की सुनवाई की जाए। दो महीने में सजा दिलाने का भी लक्ष्य है।

विज्ञापन
police has appealed to get case heard on fast track mode In case of gang rape in Agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जंगल में किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई थी। उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब पुलिस ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए जल्द से जल्द विवेचना और कोर्ट में सुनवाई त्वरित गति से चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


सिकंदरा थाना क्षेत्र की किशोरी नौ मार्च को घर से निकली थी। वह 10 मार्च को गांव के रास्ते पर लहूलुहान मिली थी। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके साथ दरिंदगी की गई थी। मामले में पुलिस ने किरावली के गांव डावली निवासी गणेश और संतोष को जेल भेजा है। हत्या के प्रयास में प्रयुक्त ईंट, बाइक, मोबाइल बरामद किए। घटनास्थल से दुपट्टा, चप्पल आदि मिले थे।

विज्ञापन

फास्ट ट्रैक मोड पर हो केस की सुनवाई

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों पर बहला-फुसलाकर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, साक्ष्य मिटाने की धारा, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमे की विवेचना सात दिन में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। निवेदन किया जाएगा कि फास्ट ट्रैक मोड पर केस की सुनवाई की जाए। दो महीने में सजा दिलाने का भी लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में जल्द कराएंगे बयान

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि पीड़ित किशोरी अभी अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। उसके पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज कर लिए हैं। अब कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाने बाकी हैं। किशोरी के स्वस्थ होने पर बयान दर्ज करा दिए जाएंगे। पुलिस को दिए बयान में किशोरी ने घटना के बारे में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed