{"_id":"628f68f42fdcc749611462ed","slug":"police-got-253-loudspeakers-removed-from-religious-places-given-to-schools-and-colleges-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: धार्मिक स्थलों से पुलिस ने उतरवाए 253 लाउडस्पीकर, स्कूल-कॉलेजों को दिए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: धार्मिक स्थलों से पुलिस ने उतरवाए 253 लाउडस्पीकर, स्कूल-कॉलेजों को दिए गए
Thu, 26 May 2022 05:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 May 2022 05:18 PM IST
सार
प्रदेश भर के धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर उतारे जाने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद में पुलिस ने धार्मिक स्थलों से 253 लाउडस्पीकर उतरवाए। जिनमें से 95 लाउडस्पीकरों को स्कूल कॉलेजों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल संचालक को लाउडस्पीकर देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई की। अभियान में जिले भर के धार्मिंक स्थलों पर लगे करीब 253 लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के नेतृत्व में जिले भर की पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान धार्मिक स्थलों से उतारे गए 253 लाउडस्पीकरों में से 95 लाउडस्पीकरों को स्कूल कॉलेजों के सुपुर्द कर दिया गया। जिससे स्कूल व कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रमों में उपयोग में लाया जा सके।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शिकोहाबाद प्रदीप कुमार द्वारा कुरेशिया मस्जिद के लाउडस्पीकर को महाराजा अग्रसेन स्कूल के सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार द्वारा धार्मिक स्थल से उतरवाये लाउडस्पीकर को कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा को भेंट किया गया। प्रभारी निरीक्षक फरिहा ऋषि कुमार द्वारा कस्बा फरिहा की जामा मस्जिद से उतरवाये गए 02 लाउडस्पीकरों को प्राइमरी स्कूल फरिहा के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
वहीं थानाध्यक्ष एका द्वारा कस्बा एका की जामा मस्जिद एवं संकट मोचन मंदिर से उतरवाये गए लाउडस्पीकर को महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज के सुपुर्द किया गया। प्रभारी निरीक्षक लाइनपार आजाद पाल सिंह द्वारा लाउडस्पीकर को आईरा इंटरनेशनल स्कूल के सुपुर्द किया गया।