फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police giving protection to murderer Pradhan former IPS made serious allegations

Agra: हत्यारोपी प्रधान को संरक्षण दे रही पुलिस, पूर्व आईपीएस ने लगाया गंभीर आरोप; उठाए ये सवाल

Fri, 07 Jun 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jun 2024 09:55 AM IST
सार

आगरा पुलिस पर हत्यारोपी प्रधान को संरक्षण देने के आरोप लगाया जा रहा है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कमिश्नरेट में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। 
 

विज्ञापन
Police giving protection to murderer Pradhan former IPS made serious allegations
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में युवक की हत्या के दो महीने बाद भी पुलिस पर हत्यारोपी प्रधान को संरक्षण देने और विवेचक पर उच्च न्यायालय को गुमराह करने के आरोप पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने लगाए हैं। 26 मार्च को ताजगंज क्षेत्र में बंटी की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


नैनाना ब्राह्मण निवासी मृतक के भाई राकेश ने बताया कि हत्या के आरोप में प्रधान राम किशन कुशवाह, मंगल सिंह और बंटू उर्फ हाकिम के विरुद्ध थाना ताजगंज में केस दर्ज हुआ था। प्रधान का पुराना आपराधिक इतिहास है। थाना सदर और डौकी में पूर्व से कई केस दर्ज हैं। हत्याकांड के दो महीने बाद भी इलाका पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि पुलिस के संरक्षण से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


मृतक के भाई राकेश ने आरोप लगाया कि हत्यारोपी प्रधान नवनिर्वाचित भाजपा सांसद राजकुमार चाहर का स्वागत करते हुए अपने फोटो फेसबुक पर डाल रहा है। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने इस मामले में आगरा कमिश्नरेट पुलिस पर हत्यारोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर किया कि सत्ता के दबाव में यूपी पुलिस हांफ रही है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वहीं, परिजन का आरोप है कि राजनैतिक संरक्षण के कारण पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed