{"_id":"63cd4fdb15bbdf5f836cbddb","slug":"police-freed-three-shepherds-from-chambal-who-had-been-kidnapped-from-clutches-of-dacoits-from-sheopur-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबल के बीहड़ में पुलिस की कार्रवाईः डकैतों के चंगुल से तीन चरवाहे कराए मुक्त, एक हफ्ते पहले किया था अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबल के बीहड़ में पुलिस की कार्रवाईः डकैतों के चंगुल से तीन चरवाहे कराए मुक्त, एक हफ्ते पहले किया था अगवा
Sun, 22 Jan 2023 08:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 22 Jan 2023 08:32 PM IST
सार
मध्य प्रदेश व राजस्थान की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अगवा किए गए तीन चरवाहों को मुक्त करा लिया। उन्हें बदमाशों ने एक हफ्ते पहले श्योपुर जिले से अगवा किया था।
विज्ञापन
चंबल का बीहड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश व राजस्थान की पुलिस ने शनिवार देर शाम चंबल के बीहड़ में संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने अगवा किए गए तीन चरवाहों को डकैतों के चंगुल से मुक्त करा लिया। इन्हें एक सप्ताह पूर्व मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर से अगवा किया गया था। जांच के दौरान चरवाहों व बदमाशों की लोकेशन धौलपुर जिले में चंबल के बीहड़ में मिल रही थी। इसके बाद धौलपुर व श्योपुर जिले की पुलिस की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व 13 व 14 जनवरी को रात को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर में बदमाशों ने तीन चरवाहों रामस्वरूप यादव, गुड्डा बघेल और भत्तू बघेल को अगवा कर लिया था। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में बदमाशों की लोकेशन चंबल बीहड़ क्षेत्र इलाका थाना सरमथुरा, सोने का गुर्जा व मंडराय करौली में मिली। इससे राजस्थान पुलिस महानिदेशक एवं मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी क्राइम निर्देशन में बदमाशों के लिए श्योपुर व धौलपुर जिले की पुलिस टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान 21 जनवरी की शाम पुलिस को खुशीहलपुर के जंगलों में डकैत बीरु उर्फ वीरेन्द्र निवासी निजामपुर थाना बाडी सदर की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी की। बढ़ते दबाव के चलते बदमाश बीहड़ व घने जंगल का फायदा उठाकर डकैत तीनों चरवाहों को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मध्य प्रदेश ने धौलपुर पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर सराहनीय कार्य करने पर जिला धौलपुर की पुलिस टीम को 15 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुलिस बीहड़ से भागे बदमाशों की तलाश कर रही है।