{"_id":"65b89a5343a4c6f3ff03f546","slug":"police-filed-charge-sheet-against-wife-father-in-law-and-brother-in-law-in-murder-case-of-bank-manager-in-agra-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुचर्चित बैंक मैनेजर हत्याकांड: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र; पत्नी, ससुर व साले पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुचर्चित बैंक मैनेजर हत्याकांड: पुलिस ने कोर्ट में दाखिल किया आरोप पत्र; पत्नी, ससुर व साले पर हत्या का आरोप
Tue, 30 Jan 2024 02:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:30 PM IST
सार
आगरा में बहुचर्चित बैंक मैनेजर हत्याकांड में विवेचना पूरी हो गई है। पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। पत्नी, ससुर व साले पर हत्या का आरोप है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बहुचर्चित बैंक मैनेजर सचिन उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस की विवेचना पूरी हो गई है। मामले में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ हत्या को आरोप में आरोप पत्र लगाया गया है। इसमें अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह रावत, उनकी बेटी और बेटा कृष्णा शामिल है।
विज्ञापन
बताते चलें कि बीती 11 अक्टूबर की रात बैंक मैनेजर सचिन की हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने का खुलासा हुआ था। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामले में सचिन के पिता ने बहू प्रियंका, साले कृष्णा और ससुर बिजेंद्र सिंह रावत के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की। 20 अक्टूबर को बैंक मैनेजर की पत्नी व ससुर को जेल भेज दिया गया था। अब मामले में आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया गया है। इसमें पत्नी, ससुर व साले पर आरोप है।
विज्ञापन