{"_id":"5bb85c0d867a55686f1375b5","slug":"police-filed-case-against-satta-king-shyan-bohra-under-gangster-act","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सट्टा किंग श्याम बोहरा समेत चार पर बड़ी कार्रवाई, इन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा किंग श्याम बोहरा समेत चार पर बड़ी कार्रवाई, इन लोगों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जेल में बंद सट्टा किंग श्याम बोहरा, उसकी पत्नी राखी और दो दोस्तों शैलेष तथा अंकित पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है। अब पुलिस इसी एक्ट की धारा 14 (1) के तहत बोहरा की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है।
ताजगंज के पंचवटी का रहने वाला श्याम बोहरा पुलिस पर हमले के मामले में जेल गया था। इससे पहले वो सट्टे में पकड़ा जा चुका है, उसके खिलाफ आगरा और नोएडा में केस दर्ज हैं। वो क्रिकेट और फुटबॉल के मैचों में सट्टा लगाता है।
सट्टे में उसकी पत्नी राखी भी पार्टनर हैं। शैलेष और अंकित उसके पुराने साथी हैं। दोनों नोएडा में उसके साथ पकडे़ गए थे। ये दोनों कमला नगर के रहने वाले हैं। इन्होंने भी सट्टे से मोटी कमाई की है।

संपत्ति जब्त करने की तैयारी
श्याम बोहरा ने तो करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है। उसका फतेहाबाद रोड पर होटल बन रहा था। इसका काम अब रुका हुआ है। बोहरा को दो मामलों में हाल ही में जमानत मिली है। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट लग गया है। इस कारण उसे अभी जेल में ही रहना होगा।
इसी केस में उससे हुई पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 70 और लोगों को उसके रैकेट में शामिल होना बताया है। हालांकि इनमें से अभी तक किसी के खिलाफ न तो वारंट लिए गए हैं। न ही कोई और कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बनाई सटोरियों की लिस्ट
श्याम बोहरा और इससे पहले न्यू आगरा में पकड़े गए सटोरियों की पुलिस ने लिस्ट बनाई है। इनके बारे में पड़ताल कराई गई है। जल्द ही इन पर शिकंजा कस सकता है। जिनके खिलाफ पहले से केस हैं, उन पर गैंगस्टर लगाया जाएगा। जिनका नाम श्याम बोहरा केस में आया, उन पर भी जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।
श्याम बोहरा से जब्त 17 मोबाइल को पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब के अधिकारियों से जल्द से जल्द इनकी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यह अगले सप्ताह आ सकती है। इससे साफ होगा कि मोबाइल में कैद सटोरियों की वॉयस में किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं है।