फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Encounter with Gangrape Accused One Shot in Leg Another Surrenders

UP: पति की हरकत से दुखी महिला से दरिंदगी, बारी-बारी से लूटी उसकी अस्मत; पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे दोनों आरोपी

Tue, 17 Mar 2026 07:58 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 07:58 AM IST
सार

मांट थाना क्षेत्र में गैंगरेप के दो आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी ने मौके पर ही सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन
Police Encounter with Gangrape Accused One Shot in Leg  Another Surrenders
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद साथी ने सरेंडर कर दिया। आरोपियों ने शनिवार को महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


 

मांट थाना क्षेत्र में पति से झगड़ाकर आई महिला को अकेला देख आरोपियों ने उसे दबोच लिया। उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। बेगमपुर गांव के रहने वाले आरोपी 24 वर्षीय राजकुमार और 20 वर्षीय दुर्गेश ने यमुना नदी की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पड़ने वाले पेटूंन पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़ित महिला के पति शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के बारे में सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार और दुर्गेश राधारानी अंडरपास के नजदीक मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजकुमार और दुर्गेश को पकड़ने गई। पुलिस टीम से बचने के लिए राजकुमार ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में मांट पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली राजकुमार के बाएं पैर में लग गई।
विज्ञापन

जिसकी वजह से वह घायल हो गया। राजकुमार को गोली लगते ही दुर्गेश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से 1 तमंचा 3 कारतूस बरामद किए। आरोपी राजकुमार पर 2025 में नाबालिग के साथ दुराचार का एक मुकद्दमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed