{"_id":"67590e1251db5639740e7243","slug":"police-encounter-with-criminals-in-shamsabad-one-got-shot-in-the-leg-another-was-also-caught-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: शमसाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा भी दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: शमसाबाद में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली; दूसरा भी दबोचा गया
Wed, 11 Dec 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Dec 2024 09:29 AM IST
सार
आगरा पुलिस ने शमसाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को दबोच लिया। फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरा बदमाश भी पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद में सोमवार रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस की घेराबंदी करने पर बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को सनी कुमार अपनी बहन सर्वेश के साथ बाइक से धिमश्री जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने पर्स लूट लिया था। बाइक से गिरने के कारण सर्वेश घायल हो गई थी। पर्स में 100 ग्राम सोने के जेवरात और 9 हजार रुपये रखे थे। मुकदमा दर्ज कर पूर्वी और सिटी जोन की टीम लग गई।
सोमवार रात पुलिस ने सूचना पर शमसाबाद बाईपास पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। वह फायरिंग करने लगे और भागते समय उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। घायल ग्राम गहनू, थाना डौकी निवासी दिलीप उर्फ बांदा और दूसरा ग्राम परशुराम, गढ़ी थाना डौकी निवाीस बंटी कुशवाह हैं। आरोपियों से जेवरात, रुपये और दो तमंचे बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दो वारंटियों को पकड़ा
मलपुरा। थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि अजीजपुर निवासी बब्बू खां का पॉक्सो एक्ट में वारंट था। वहीं धनौली निवासी अब्बास के खिलाफ आर्म्स एक्ट में वारंट जारी हुआ था।