फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police encounter with a gang stealing copper and oil from transformers five arrested two shot

UP: ट्रांसफार्मर से कॉपर और तेल चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार; दो को लगी गोली

Tue, 22 Jul 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 09:35 AM IST
सार

आगरा पुलिस की ट्रांसफार्मर से कॉपर और तेल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो शातिर घायल हो गए। पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
Police encounter with a gang stealing copper and oil from transformers five arrested two shot
पुलिस गिरफ्त में चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान चोरों के एक गैंग को पकड़ लिया। मुठभेड़ में दो बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए। गैंग विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर से कॉपर तेल व अन्य कीमती  सामान की चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। बीते दिनों थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव गढ़ी ताल से ढाई सौ केवी के ट्रांसफार्मर से करीब 5 लाख कीमत का तेल,कॉपर आदि अपराधी चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन


एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि देर रात्रि गस्त के दौरान कागारौल रोड से भाकर मार्ग पर जाने वाले लिंक रोड पर संदिग्ध मैक्स गाड़ी जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, इस दौरान गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया, जिसमें दो युवक साहूकार और दीवान सिंह को पैर में गोली लगने से घायल  हो गए, जिन्हें उपचार हेतु आगरा अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये किए गिरफ्तार 
1- शिशुपाल उर्फ चंगो निवासी
हिरोड़ा,थाना सैयां 
2- दीवान सिंह निवासी रामपुरा थाना सैयां 
3- साहूकार निवासी रामपुरा थाना सैयां 
 4- महेश निवासी कुतकपूरा थाना शमशाबाद
5- अजीत नगला हरगोविंद जॉनरी थाना फतेहपुर सीकरी
ये हुए घायल
दीवान सिंह निवासी रामपुरा थाना सैयां
साहूकार निवासी रामपुरा थाना सैयां

ये हुई बरामदगी
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से दो तमंचा तीन जिंदा और सात खोखा कारतूस और चार बोरे चोरी का तार व मैक्स गाड़ी को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed