{"_id":"66f6499281159a83490fb04c","slug":"police-encounter-in-firozabad-bullets-hit-legs-of-three-criminals-while-running-one-escaped-2024-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में पुलिस की मुठभेड़, भागते हुए तीन बदमाशों के पैरों में लगीं गोलियां...एक मौके से भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में पुलिस की मुठभेड़, भागते हुए तीन बदमाशों के पैरों में लगीं गोलियां...एक मौके से भाग निकला
Fri, 27 Sep 2024 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 11:28 AM IST
सार
फिरोजाबाद में पुलिस की जिन बदमाशों से मुठभेड़ हुई वो स्विफ्ट कार से आए थे। पीछी करने के दौरान कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद बदमाश पैदल ही भागे। पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में पुलिस की मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद पुलिस की सुबह के समय बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग से बदमाशों के पैर उखड़ गए। गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए।
थाना जसराना पुलिस शुक्रवार की अलसुबह कस्बा के मुख्य चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार के संदिग्ध लगने पर उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक ने कार को दौडा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक ने कार को पटीकरा पुल से बड़ा गांव की ओर जाने लगे। तभी अनियंत्रित हुई कार विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद कार से उतरकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
थाना जसराना पुलिस शुक्रवार की अलसुबह कस्बा के मुख्य चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार के संदिग्ध लगने पर उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक ने कार को दौडा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो कार चालक ने कार को पटीकरा पुल से बड़ा गांव की ओर जाने लगे। तभी अनियंत्रित हुई कार विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद कार से उतरकर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के कहने के बाद भी वे रुके नहीं और फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों को गोली लगी, तो वहीं एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि शिवम कश्यप पुत्र उमाशंकर कश्यप निवासी श्यामनगर नई मंडी थाना फ्रेंडस कॉलोनी जनपद इटावा, अनुज पुत्र रामशरण निवासी आरटीओ ऑफिस काशीराम कॉलोनी थाना एकदिल जनपद इटावा, अमन पुत्र मुन्नालाल निवासी बिरन पंसारी टोला मकान नम्बर 34 थाना कोतवाली जनपद इटावा को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। जबकि डॉली भागने में सफल रहा। तीनों के पास लूटी हुई कार एवं तीन तमंचे मिले हैं। शिवम पर इटावा के अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। थाना मक्खनपुर के गांव नवादा नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार ने 21 सितंबर को पुलिस को जानकारी दी थी कि थाना जसराना क्षेत्र के सलेमपुर के पास चार बदमाशों ने कार एवं नगदी लूट ली है। चारों सवारी बनकर उसकी कार में बैठे थे।
एसपी देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि 21 सितंबर को चार बदमाशों ने थाना जसराना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश कार और नगदी ले गए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की अलसुबह चेकिंग के दौरान इन बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। तीन के पैर में गोली लगी है। एक बदमाश फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।