{"_id":"601da73f8ebc3e4b637f7434","slug":"police-encounter-in-agra-agra-city-news-agr479447023","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगनेर मुठभेड़ मामले की मानवाधिवार आयोग में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगनेर मुठभेड़ मामले की मानवाधिवार आयोग में शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग से शिकायत कर जगनेर में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उनका आरोप है कि पुलिस ने युवकों को पकड़कर गोली मारी। इस मामले की शिकायत डीजीपी से भी की गई है।
नूतन ठाकुर का कहना है कि उन्हें भंवर सिंह निवासी भरतपुर ने फोन पर बताया कि उनके चचेरे भाई पप्पू सिंह तोमर स्वयं की गाड़ी से रूपवास से धौलपुर जा रहे थे। रास्ते में जगनेर में पुलिस ने पप्पू को उतारकर पैर में गोली मार दी। पप्पू सिंह के अलावा एक और को इसी तरह गोली मारकर पकड़ा गया। इससे पहले कुछ बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई थी। वे भाग गए। इस पर एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि अगर कोई शिकायत आती है तो उसकी जांच करा ली जाएगी।
फरार आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस
जगनेर। मुठभेड़ के दौरान फरार हुए आरोपी को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है। पुलिस ने सरैंधी चौराहे के पास से बुधवार रात को रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। इनसे मुठभेड़ हुई थी। दो लोग घायल हो गए। इनसे रेत लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कार बरामद की गई है। मुठभेड़ में पप्पू और रामू और पंकज गिरफ्तार हुए थे। पुलिस यह भी मालूम नहीं कर पाई कि फरार आरोपी कौन है।