{"_id":"659d2de9d1a07d9aee01be16","slug":"police-empty-handed-in-uncovering-robbery-in-veerpur-kalan-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10537-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वीरपुर कलां में हुई लूट के खुलासे में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वीरपुर कलां में हुई लूट के खुलासे में पुलिस खाली हाथ
Tue, 09 Jan 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Jan 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
वीरपुर कलां में हुई लूट के खुलासे में पुलिस खाली हाथ
हमले में घायल वृद्धा का लखनऊ में चल रहा है उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव वीरपुर खुर्द में सैनिक के घर पर लाखों रुपये की लूट की घटना का पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। लूट के दौरान घायल हुई वृद्धा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लखनऊ के सैनिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर खुर्द निवासी सैनिक की वृद्ध मां ज्ञानश्री को शुक्रवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद लाखों रुपये की नकदी जेवर लूट की वारदात अंजाम दी थी। पुलिस ने लूट की इस घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। इसके बावजूद भी चार दिन का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है। थाना एलाऊ पुलिस के हाथ अभी तक खुलासे को लेकर न तो कोई सुराग लगा है न हीं स्थानीय पुलिस खुलासे को गंभीर नजर आ रही है। उधर गंभीर रूप से घायल वृद्धा ज्ञानश्री की स्थिति में भी कोई सुधार नहीं है। परिजन की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इधर खुलासे के नाम पर भी पीड़ित परिजन की उम्मीद टूट रही है।