फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police disclosed the theft incident at businessman's place, goods recovered

पुलिस ने कारोबारी के यहां हुई चोरी की वारदात का किया खुलासा, माल बरामद

Mon, 22 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police disclosed the theft incident at businessman's place, goods recovered
कासगंज। 20 अगस्त की रात को एक कारोबारी के निर्माणाधीन भवन से चोरों के द्वारा इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी सहित अन्य उपकरण चोरी कर लिए गए। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले 5 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचों नाबालिग हैं। इनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

20 अगस्त की रात को कारोबारी एवं व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल के निर्माणाधीन मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
चोर स्टोर रूम के ताले तोड़कर एवं ऊपरी मंजिल से कॉपर के तार, बैटरी, पत्थर फिटिंग कटर मशीन, ग्राइंडर, बफ मशीन सहित कुल सवा लाख की कीमत का सामान चोरी कर ले गए थे। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल सर्विलांस के आधार पर गंगेश्वर कॉलोनी के पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी चोर नाबालिग हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन चोरों के पास से दो बाइकें, फर्जी नंबर प्लेट, एक बैटरी, ढाई किलो कॉपर का तार, दो ग्राइंडर मशीन, तीन पत्थर कटर मशीन बरामद की हैं। इंस्पेक्टर सिद्धार्थ तोमर की टीम ने यह बरामदगी की। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि 5 चोर पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चोरी की वारदात का शीघ्रता से खुलासा करने पर एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया, कोतवाली निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर व पुलिस टीम में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री डॉ. फारुख अहमद, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, डॉ. विकास गुप्ता, अंकिश अग्रवाल, रजत बिड़ला, दिनेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed