फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police disclosed the theft in village Croree

Agra News: गांव करोड़ी में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Wed, 21 Dec 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Police disclosed the theft in village Croree
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव करोड़ी में करीब एक माह पूर्व एक घर से चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। बुधवार को एएसपी ने प्रेसवार्ता कर माल सहित पकड़े गए चोर की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि परिचित ने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि कुर्रा क्षेत्र के गांव करोड़ी निवासी महेश सिंह के घर में 20 नवंबर की रात चोरी की वारदात हुई थी। चोर करीब 3.50 लाख रुपये नकद व एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए थे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने किरन पाल सिंह उर्फ नंगा निवासी गांव रतनपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

उसके कब्जे से 25 हजार की नकदी, तमंचा कारतूस व अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि नवंबर माह में उसका महेश से परिचय हुआ था, वह उसके घर गया और वहां बक्से से रुपये निकालते हुए देखा था। इसके बाद 20 नवंबर की रात को वह दीवार कूद कर महेश के घर में घुसा और बक्सा से 1.70 लाख रुपया चोरी किए थे। शौक पूरा करने में उसने रुपया खर्च कर दिए। बरामद हुए 25 हजार रुपये उक्त चोरी का है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed