फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police did not take action on the complaint of molestation

छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Tue, 19 Apr 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police did not take action on the complaint of molestation
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ला में करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए और एक सप्ताह में दूसरी बार छेड़छाड़ की और पीड़िता की पुत्री को पीटकर घायल कर दिया। मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक महिला ने बताया कि आठ अप्रैल को वह घर पर थी। तभी गोपाल, राजीव, संजीव, विशाल, रिषभ रुपये मांगने के बहाने उसके घर में घुस आए। आरोपियों द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई करते हुए झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में की तो वहां न तो कोई सुनवाई की गई न हीं आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई। जिसके चलते आरोपियों के हौंसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन

15 अप्रैल को आरोपी फिर से घर में घुस आए और छेड़छाड़ करते हुए पिटाई की, बचाने आई पुत्री को भी पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह पीडिता की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, मामले की जांच दरोगा लोकेंद्र सिंह कर रहे हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी उनको होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। जिस वजह से आरोपियों ने एक सप्ताह में दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया। लेकिन पुलिस द्वारा जब गंभीरता से नहीं लिया गया तो पीड़िता ने एडीजी और आईजी आगरा जोन को प्रार्थनापत्र भेजा। वहीं एसपी को भी पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की। उच्चाधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed