{"_id":"65302b367278f6e0a60925c6","slug":"police-detained-the-district-president-of-youth-congress-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-6215-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने लिया हिरासत में
Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं नमैनी के प्रधान अमित यादव भईयू को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में युवकों पर की गई फायरिंग के मामले में संलिप्तता देखते हुए की है। अमित की गिरफ्तारी पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने पुलिस पर कांगे्रसियों के उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। अमित को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने पर कई कांग्रेसी नेता कोतवाली पहुंचे। देर सायं तक कांग्रेसी कोतवाली में डटे रहे। उनका कहना है कि भाजपा नेताओं के इशारे पर पुलिस यह कार्रवाई कर रही है।महिला जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस के द्वारा युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को हिरासत में लेने का कोई कारण नहीं बताया है। उन्हें फंसाया जा रहा है। यह कांग्रेस को बदनाम करने और उत्पीडऩ करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को भी महिला जिलाध्यक्ष ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है और कहा कि कांग्रेसी इस घटना पर अब चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को रिहा करने की मांग की।
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में जा रहे युवकों पर फायरिंग की घटना में अमित यादव की संलिप्तता पुलिस जांच में पाई गई है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में जा रहे युवकों पर फायरिंग की घटना में अमित यादव की संलिप्तता पुलिस जांच में पाई गई है। जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन