फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police detained kshatriya sabha leaders in agra

आगरा पुलिस ने किया क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों को नजरबंद, ये है वजह

Sun, 09 Sep 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 09 Sep 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Police detained kshatriya sabha leaders in agra
पुलिस की निगरानी में क्षत्रिय सभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों को वाटर वर्क्स स्थित क्षत्रिय सदन में नजरबंद कर दिया गया। ये लोग खंदौली के गांव सेमरा गांव में महापंचायत में जाने को थे। सभी पदाधिकारी पांच घंटे तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में रहे।
विज्ञापन


क्षत्रिय सदन में रविवार को मासिक बैठक बुलाई गई थी। इसके बाद पदाधिकारियों की सेमरा महापंचायत में जाने की तैयारी थी। दोपहर 12 बजे सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह, छत्ता, न्यू आगरा, लोहामंडी, हरीपर्वत की फोर्स के साथ पहुंच गए। 
विज्ञापन


पदाधिकारियों को खंदौली जाने से रोक दिया गया। इसका पदाधिकारियों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने क्षत्रिय सदन से किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। शाम तकरीबन पांच बजे तक पदाधिकारी पुलिस की निगरानी में रहे। इसके बाद ही जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये थे मौजूद

संगठन के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह परमार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह सिकरवार, भंवर सिंह चौहान, विजय पाल सिंह चौहान, मखेंद्र सिंह चौहान, मंगल सिंह तोमर, अनिल कुमार, रामप्रकाश तोमर, राजेश सिकरवार, राजू परमार, बच्चू सिंह सिकरवार, कमलेंद्र तोमर, सोमवीर सिकरवार सहित 20 पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया।

जोगेंद्र सिंह परमार ने बताया कि पदाधिकारियों को नजरबंद करना पुलिस प्रशासन की तानाशाही है। यह आंदोलन अब लंबा चलेगा। भाजपा ही नहीं सभी पार्टियों का विरोध किया जाएगा। चुनाव में नोटा दबाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आंदोलन के लिए संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया है।

वहीं सीओ छत्ता रीतेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षत्रिय सदन से पदाधिकारियों के गांव सेमरा जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस गई थी। पदाधिकारियों को बताया गया था कि वहां नहीं जाने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed