फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police deployed outside sp leader house before mob violence protest

आगरा: भीड़ हिंसा के विरोध में जुलूस नहीं निकाल सके सपा नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 26 Jul 2019 06:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
police deployed outside sp leader house before mob violence protest
सपा महासचिव रामजी लाल सुमन के साथ कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में भीड़ हिंसा के विरोध में शुक्रवार को जुलूस निकाल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन सहित कई सपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लगभग दो घंटे बाद सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


भीड़ हिंसा के विरोध में सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च का कार्यक्रम बनाया था। सुबह से ही सुमन के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र होने लगे। 
विज्ञापन


इसकी की भनक प्रशासन को पहले ही से थी। सुमन के आवास पर सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, एडीएम सिटी केपी सिंह, क्षेत्राधिकारी छत्ता उदय राज सिंह सहित पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेरा सपा नेता का आवास

police deployed outside sp leader house before mob violence protest
सपा नेता के आवास के बाहर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता के आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। जैसे ही सपाइयों ने पैदल मार्च कर एमजी रोड का रुख किया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी को बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले जाया गया। दो घंटे बाद रिहा कर दिया गया। 

रामजी लाल सुमन ने बताया कि भीड़ हिंसा सियासी मुद्दा नहीं है। सियासी जमातों से अलग भी हिंदुस्तान के लेखक, बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कला और संस्कृति से जुड़े तमाम लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया है। देश में भीड़ हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी भी घटना में सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। 

'भीड़ हिंसा पर बने कानून'

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भीड़ हिंसा पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता है। इस प्रकार की घटनाओं में कुछ लोगों को निशाना बनाया जाता है। यह मुद्दा देश की एकता और अखंडता से जुड़ा हुआ है। 

सुमन ने कहा कि मदरसों में घुसकर बच्चों से जबरदस्ती गैर धार्मिक नारे लगवाना दहशत पैदा करना जैसा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकारें देश को किस ओर ले जा रही है, यह सोचनीय विषय है। 

पूर्व विधायक रंजीत सुमन, पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, लाल सिंह लोधी, धर्मेंद्र यादव, ममता टपलू, अनीस खान, खालिद कुरैशी, सचिन चतुर्वेदी, मदन गर्ग, अमीर सिंह फौजदार, मोनिका नाज खान, रिजवान कुरैशी, रिजवान उद्दीन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed