फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police day

हर देशभक्त का सिर झुकेगा तेरी शहादत पर जवान...

Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
police day
21एमएनपी-30-पुलिस लाइन में स्मृति दिवस पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पुलिस स्मृति दिवस पर सोमवार को जिला मुख्यालय व सभी थानों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। पुलिस लाइन में परेड के साथ ही एसपी व अन्य अफसरों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। एसपी अजय शंकर राय ने पुष्प चक्र अर्पित करके कहा कि हर देशभक्त का सिर जवान की शहादत पर झुकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस सेवा में आने के बाद देश व समाज के लिए कुछ करके दिखाना हर जवान का सपना होता है। कोई जीवित रह कर इस कर्तव्य को निभाता है तो कई फर्ज के लिए हंसते हुए जान दे देते हैं। ऐसे देश भक्तों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि एक शहीद कभी नहीं मरता, वह लाखों-करोड़ों दिलों में हमेशा ही जीवित रहता है। शहीद स्थल पर शहीद पुलिसकर्मियों को एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरावली थाने में स्मृति दिवस पर शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को श्रद्धांजलि दी गई। सीओ डीपी गौड़, इंस्पेक्टर शिवकुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना बिछवां में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद साफ सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed