{"_id":"5ba3d06e867a557e86017a36","slug":"police-closed-sound-system-on-the-order-of-magistrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं तारीख पर लगा था साउंड सिस्टम, पुलिस ने बंद कराया लाउडस्पीकर, तनातनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवीं तारीख पर लगा था साउंड सिस्टम, पुलिस ने बंद कराया लाउडस्पीकर, तनातनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर बंद कराने पर तनातनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में यमुना ब्रिज घाट पर मोहर्रम की सातवीं तारीख को लगाए गए साउंड सिस्टम पर विवाद खड़ा हो गया। साउंड सिस्टम की तेज ध्वनि के कारण इलाके के लोग सो नहीं पा रहे थे। उन्होंने जिला प्रशासन से साउंड सिस्टम हटाने की गुहार लगाई। इस पर गुरुवार को पुलिस ने आयोजकों से साउंड सिस्टम को बंद करवा दिया। इसको लेकर तनातनी हो गई। पुलिस का कहना है कि मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
मोहर्रम की सातवीं तारीख से मुस्लिम इलाकों में मजलिस समेत अन्य कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं। यमुना ब्रिज घाट में स्पीकर और लाउडस्पीकर बड़ी संख्या में लगाए गए थे। इस कारण पूरे इलाके के लोग परेशान हो गए। पुलिस ने बताया कि लोगों ने उनसे शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने को कहा। आसपास के लोगों का कहना था कि भारी भरकम साउंड सिस्टम के कारण न केवल छात्र बल्कि बीमार लोग भी तेज आवाज के कारण परेशान थे। आयोजक किसी की सुनवाई नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
गुरुवार को मजिस्ट्रेट ने पुलिस को साउंड सिस्टम की ध्वनि कम करने या बंद कराने के निर्देश दिए। इस पर थाना एत्माद्दौला इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर साउंड सिस्टम बंद करवा दिया। उनका कहना था कि इतनी तेज ध्वनि के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस पर क्षेत्रीय लोग जमा हो गए। तनातनी के हालात पैदा हो गए। पुलिस ने साउंड सिस्टम को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि अनुमति से अधिक संख्या में साउंड सिस्टम लगाए गए थे। समाज के लोगों से बातचीत के बाद साउंड सिस्टम की संख्या कम कराई गई। अनुमति के अनुसार ही साउंड सिस्टम बजाने के लिए कहा गया है।