{"_id":"5eaad18daab0cc716c365712","slug":"police-caught-young-man-who-break-lockdown-to-learn-neighbor-woman-to-bike-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में पड़ोसन को बाइक चलाना सिखा रहा था युवक, पुलिस ने काटा 3500 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में पड़ोसन को बाइक चलाना सिखा रहा था युवक, पुलिस ने काटा 3500 का चालान
Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 May 2020 12:13 AM IST
सार
ताजनगरी में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक मालिक का चालान काटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एमजी रोड पर गुरुवार को पड़ोस की महिला को बाइक चलाना सिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। हरीपर्वत चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने किसी तरह ब्रेक लगाए। उनकी हरकत को देखकर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंच गए। बाइक के कागजात, लाइसेंस और हेलमेट नहीं होने पर 3500 रुपये का चालान काट दिया।
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए जिला अस्पताल दवा लेने गई थी। अपने पड़ोसी युवक को साथ ले आई। वो रिश्ते में उसका भाई लगता है। दोनों बाइक से जिला अस्पताल आए थे।

मगर, डॉक्टर के नहीं मिलने पर वापस घर जा रही थी। रास्ते में युवक बाइक चलाना सिखाने लगा। महिला बाइक को हरीपर्वत चौराहे तक ले आई। चौराहे पर बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक ने किसी तरह ब्रेक लगाकर बाइक रोक ली।
न हेलमेट था, न कागजात
यह देखकर उनके पास पुलिस भी पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक से बाइक के कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। वो दिखा नहीं सका। वहीं, महिला से घर से बाहर आने का कारण पूछा। महिला डॉक्टर के यहां से आने की कहने लगी।
पुलिसकर्मियों को उनकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। दवा का पर्चा भी नहीं था। उनके पास हेलमेट भी नहीं था। यातायात पुलिसकर्मियों ने बाइक का 3500 का चालान काट दिया। काफी देर तक महिला और युवक पुलिस से चालान नहीं काटने की कहते रहे, लेकिन पुलिस नहीं मानी।