फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police caught second chain snatching criminal in an encounter shot in the leg

Agra: पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा चेन स्नेचिंग करने वाला दूसरा बदमाश, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती

Sat, 29 Jun 2024 06:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Jun 2024 06:07 AM IST
सार

ताजगंज में महिला चेन स्नेचिंग करने वाला दूसरा बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया है। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Police caught second chain snatching criminal in an encounter shot in the leg
मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज में महिला की चेन लूटने वाले दूसरे बदमाश को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लूटी गई चेन उसके पास से बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से 5 मुकदमे हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि 24 जून की दोपहर डेढ़ बजे गांव पचगाईं खेड़ा के पास दिनदहाड़े चेन लूट की वारदात हुई थी। जयप्रकाश सोनी ने मुकदमा दर्ज कराया था। उनकी पत्नी के साथ घटना हुई थी। पत्नी अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सवार थीं। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। दोनों महिलाएं स्कूटी से गिरते-गिरते बची थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। ताजगंज पुलिस के साथ सिटी एसओजी को भी लगाया गया। 50 से अधिक कैमरे खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग मिले। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले पकड़ा था। मुख्य आरोपी मिढ़ाकुर निवासी मनीष फरार था। पुलिस का देर रात गांव गुतिला के समीप इनर रिंग रोड के पास पुलिस और बाइक सवार आरोपी का आमना-सामना हुआ। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। उसने फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा और चेन बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed