Encounter in Mainpuri: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर बदमाश, 30 से अधिक मामले हैं दर्ज
घिरोर पुलिस क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़ा गया बदमाश गैंग का सरगना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पुलिस ने बुधवार तड़के सिंधिया तिराहा के पास बाइक सवार लुटेरों की घेराबंदी की। इस दौरान लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी चकमा देकर भाग गए। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उससे तमंचा कारतूस, लूट का माल और बाइक बरामद हुई है।
एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह तड़के घिरोर पुलिस क्षेत्र में लूट की वारदात अंजाम देने वाले बाइक सवार लुटेरों का पीछा कर रही थी। इस बात की सूचना इंस्पेक्टर कोतवाली/स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को हुई तो उन्होंने टीम के साथ सिंधिया तिराहा के पास लुटेरों की घेराबंदी की, पुलिस टीम को सामने देख बाइक सवार तीन लुटेरे मुड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
दो बदमाश चकमा देकर हुए फरार
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी चकमा देकर भाग निकले। पूछताछ में पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम वीरेंद्र सिंह निवासी गांव हरचंद्रपुर कोतवाली बताया। उसने भागे हुए साथियों के नाम भानू गिहार निवासी नवीन मंडी के पास गिहार कालोनी और गोपाल निवासी हरचंद्रपुर बताया।
बदमाश से लूट में प्रयुक्त बाइक, तमंचा-कारतूस व घिरोर में दंपती से लूटे गए एक सोने की चेन, करधनी, कान के झाले और 2200 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में पुलिस को उसने साथियों के साथ कन्नौज, किशनी, घिरोर व अन्य जनपद में लूट की वारदात कबूल कीं। पकड़े गए लुटेरे को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बदमाश पर दर्ज हैं 30 से अधिक मामले
कोतवाली पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पकड़ा गया वीरेंद्र एक शातिर अपराधी है। कोतवाली में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। वह गैंग का सरगना है। कई बार जेल जा चुका है। मैनपुरी के अलावा अन्य जनपदों में भी उस पर करीब 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथियों की भी तेजी के साथ तलाश में जुटी है।