फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police can be arrested anytime SP leader rameshwar singh yadav son in etah

Etah: सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के बेटों पर भी पुलिस का शिकंजा, कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

Fri, 17 Mar 2023 04:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 04:57 PM IST
सार

कोतवाली नगर में दर्ज एक मारपीट, हमला और गालीगलौज कर धमकी देने का मामला पूर्व विधायक सहित दोनों पुत्रों के खिलाफ दर्ज है।

विज्ञापन
police can be arrested anytime SP leader rameshwar singh yadav son in etah
सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के सपा नेता व पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके परिजनों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को कोतवाली नगर पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटों के घरों पर फरारी के नोटिस चस्पा कर दिए हैं। पुलिस किसी भी समय दोनों की गिरफ्तारी कर सकती है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक के पुत्र प्रमोद यादव और सुबोध यादव के प्रेमनगर स्थित आवास पर पुलिस ने शुक्रवार को धारा 41 (1) के नोटिस चस्पा किए। कोतवाली नगर में दर्ज एक मारपीट, हमला और गालीगलौज कर धमकी देने का मामला पूर्व विधायक सहित दोनों पुत्रों के खिलाफ दर्ज है। इस मामले में प्रमोद और सुबोध फरार चल रहे हैं। नोटिस के बाद भी दोनों भाई हाजिर नहीं होते हैं तो पुलिस को गिरफ्तारी करने का अधिकार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस आगरा से और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को मथुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पूर्व विधायक के दोनों पुत्रों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद और सुबोध के मकानों पर शुक्रवार को नोटिस चस्पा किए गए हैं। अगर हाजिर नहीं होते हैं तो गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed