फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police camped to arrest the miscreants

Agra News: बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने डाला डेरा

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police camped to arrest the miscreants
कासगंज। पटियाली क्षेत्र से डकैती और पुलिस मुठभेड़ में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस मैनपुरी और फर्रुखाबाद पहुंची है। जहां उनकी लोकेशन पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें डेरा डाले हुए हैं। परतापुर गांव बीते में 26 जून की रात सर्वेश के घर में बदमाश घुस आए। बदमाशों ने परिवार को डरा धमकाकर तमंचे के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिए। इस दौरान बदमाश सोने चांदी के आभूषण और नकदी लूटने के बाद भागने लगे। सर्वेश के परिजनों ने चीख पुकार बदमाशों ने उसके भाई के सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिए थे। सर्वेश ने घटना के बाबत अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पटियाली के थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बदमाशों को चिह्नित करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

रम्पुरा नहर के समीप 11 अगस्त की रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। जिसमें 20 हजार का इनामी सहदेव निवासी छोटी जरारी जैथरा एटा पकड़ा गया। जिसमें उसका साथी बृजेश यादव भागने में सफल हो गया। पूछताछ में सहदेव ने डकैती में शामिल होने की बात कबूली। उसने बताया कि उसका साथी बृजेश, अरविंद, बबलू और लोकेंद्र भी उसके साथ डकैती की घटना में थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि आरोपियेां में से सहदेव और अरविंद गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं अन्य आरोपियों की लोकेशन मैनपुरी और फर्रुखाबाद मिल रही है। उनकी गिरफ्तारी को टीमें पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed