{"_id":"5cf650f4bdec2207402ec544","slug":"police-busted-sex-racket-rescue-nepal-and-west-bengal-girls","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल की युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला
Tue, 04 Jun 2019 04:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Jun 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
देह व्यापार संचालन में पुलिस ने पकड़े आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक (थाना जगदीशपुरा) में एक घर में देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापा मारकर नेपाल और बंगाल की पांच युवती और दो युवकों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सीओ लोहामंडी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि सोमवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम पर देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर टीम के साथ आवास विकास कालोनी के सेक्टर एक स्थित एक घर में छापा मारा गया।
यहां से पांच युवती और दो युवक पकड़ लिए गए। पुलिस सभी को थाना जगदीशपुरा लेकर आ गई। तीन युवती पश्चिम बंगाल और दो युवती नेपाल की हैं। आरोपी युवक विक्की निवासी कोलकाता और बाबी निवासी सेक्टर एक है। विक्की का मकान है। वह युवतियों को रुपयों का लालच देकर आगरा लाता है।

देह व्यापार के लिए मकान किराए पर लिया गया था। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया गया है कि विक्की दो साल से घर में देह व्यापार कर रहा था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि पश्चिम बंगाल में सक्रिय दलाल युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देते हैं। इसके बाद उन्हें अपने साथ ले आते हैं। उन्हें देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। सीओ ने बताया कि देह व्यापार संचालित करने वाले गिरोह से जुड़े सभी आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।