फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police busted illegal arms factory accused arrested in mainpuri

Mainpuri: बरनाहल के जंगल में बना रहा था अवैध असलहा, 13 तमंचे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Oct 2022 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 05:09 PM IST
सार

मैनपुरी जिले में अवैध असलहे बना जा रहे हैं। तीन दिनों में पुलिस दो अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी हैं। बेवर के बाद अब बरनाहल क्षेत्र में असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से 13 तमंचे बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
Police busted illegal arms factory accused arrested in mainpuri
पुलिस ने बरामद किए तमंचे और उपकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में पुलिस ने एक और अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। थाना बरनाहल पुलिस ने गुरुवार को खुशालपुर मार्ग स्थित जंगल में दबिश देकर एक युवक को अवैध असलहा बनाते गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। मौके से 13 तमंचे व उपकरण आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज को सूचना मिली कि बिछवां थाना क्षेत्र के गांव खटाना निवासी रूपराम अवैध असलहा बना रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने स्वाट टीम के साथ खुशालपुर जाने वाले मार्ग स्थित जंगल में एक स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। 

विज्ञापन

एक आरोपी हुआ फरार 

मौके से तमंचा बना रहे राकेश कुमार निवासी गांव खटाना को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान उसका साथी रवि बंजारा निवासी गांव नौनामई बरनाहल वहां से भाग गया। एसपी ने बताया कि मौके से पुलिस को 13 तमंचे व उपकरण आदि बरामद हुए। फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में राकेश ने बताया कि वह तमंचा बनाने के बाद उन्हें गैर जनपदों में बिक्री के लिए भेजता था। वह लंबे समय से अवैध असलहा बनाने का काम कर रहा था। एसपी ने बताया कि असलहा खरीद फरोख्त करने वाले लोगों के बारे में कई अहम जानकारियां मिलीं हैं। उनके खिलाफ भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

बेवर क्षेत्र में भी पकड़ी जा चुकी है फैक्टरी 

इससे पूर्व थाना बेवर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक पूर्व प्रधान के घर में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। यहां तीन तमंचा, पोनिया व कई अधबने तमंचा व उपकरण मिले थे। आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed