फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police bust illegal arms factory one accused held in etah

पुलिस को गच्चा देकर हिस्ट्रीशीटर खेत पर चला रहा था शस्त्र फैक्टरी

Thu, 09 May 2019 07:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 09 May 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
Police bust illegal arms factory one accused held in etah
पुलिस गिरफ्त में असलहा फैक्टरी चलाने वाला - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद में बंबा किनारे खेत पर शस्त्र फैक्टरी चला रहे हिस्ट्रीशीटर को जैथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 असलहा और बड़ी संख्या में तमंचे तैयार करने के उपकरण बरामद किए। पकड़ा गया आरोपी पहले भी शस्त्र फैक्टरी संचालित करने में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली बंबा किनारे खेत पर शस्त्र फैक्टरी संचालित किए जाने की सूचना पर जैथरा प्रभारी जितेंद्र भदौरिया एवं धुमरी चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर मौके पर छापा मारा। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर जगेंद्र निवासी परौली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दलवीर उर्फ दल्ले पुत्र भूरे सिंह निवासी बनियाढारा जैथरा मौके से फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से दस तमंचे 315 बोर और दो तमंचे 12 बोर के बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके सड़ासी, पेंचकस, धोकनी, ड्रिल मशीन, नाल, हथौड़ी आदि असलहा बनाने का सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इससे पहले भी असलहा तस्करी में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ जानलेवा हमला, गैंगस्टर सहित अन्य मामले दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed